CBSE board exam
CBSE Board 12th Exam 2021 LIVE: परीक्षाओं से पहले टीका, जानिए इस पर प्रधानमंत्री ने क्या कहा
CBSE Board 12th Exam 2021: केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 1 जून यानी आज बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में अपना फैसला सुना सकते हैं। 23 मई को आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ चर्चा और उनसे प्राप्त सुझावों पर विचार करने के पश्चात मंगलवार को सुबह 11 बजे शिक्षा मंत्री 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर घोषणा करने वाले हैं। कक्षा बारहवीं बोर्ड के विद्यार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आज आ सकता है अंतिम फैसला।
सीआईएससीई ने प्रधानाचार्याें को लिखा पत्र
सीआईएससीई द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है। पीटीआई के अनुसार सीआईएससीई ने स्कूल के प्रधानाचार्यों को एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि सीआईएससीई कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए सभी स्कूलों से डेटा एकत्र करने की प्रक्रिया जारी है। इसलिए, आपसे कक्षा 12 के विद्यार्थियों के संबंध में मांगी गई जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया जाता है।
व्हाट्सएप ग्रुपों में दहशत के आधार नहीं तय होगा टीकाकरण
नरेंद्र मोदी सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि व्हाट्सएप ग्रुपों में तीसरी लहर में बच्चों को खतरे की आशंकाओं वाले मैसेज के आधार पर बच्चों का टीकाकरण करने का फैसला नहीं किया जाना चाहिए। “बच्चों के लिए टीका कितना सुरक्षित है, इस बारे में अध्ययन हो रहे हैं। भारत में भी जल्द ही बच्चों पर ट्रायल शुरू होने जा रहे हैं। हालांकि, बच्चों का टीकाकरण व्हाट्सएप ग्रुपों में दहशत के आधार पर तय नहीं किया जाना चाहिए और क्योंकि कुछ राजनेता राजनीति करना चाहते हैं। परीक्षणों के आधार पर पर्याप्त डेटा उपलब्ध होने के बाद यह हमारे वैज्ञानिकों द्वारा लिया गया निर्णय होना चाहिए।
सीबीएसई द्वारा अभी तक कोई डेट शीट नहीं जारी की गई है। माना जा रहा है कि शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षा के संबंध में अधिसूचना जारी की जा सकती है। बारहवीं बोर्ड परीक्षा होगी या नहीं, आज सरकार इस पर लेगी निर्णय
एमपी बोर्ड को सीबीएसई के फैसले का इंतजार
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में अंतिम निर्णय जून के पहले हफ्ते में लिया जाएगा। माना जा रहा है कि एमपी बोर्ड सीबीएसई के फैसले का इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा पैटर्न में कई बड़े बदलाव करने पर भी विचार कर रहा है।
0 Comments: